यूक्रेन को मिला ब्रिटेन का साथ, ब्रिटिश PM बोले- रूस के साथ कमजोर समझौता स्वीकार नहीं

PM Britishr Keir Stormer:

PM Britishr Keir Stormer: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉरमर ने रविवार को लंदन में यूरोपीय नेताओं के महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।यूरोपीय नेताओं के सम्‍मेलन में स्‍टॉर्मर ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यूक्रेन को समर्थन का भरोसा दिया।स्टॉर्मर ने कहा, “हर देश को अलग-अलग क्षमताओं को सामने लाने के लिए सर्वोत्तम तरीके से योगदान देना चाहिए। सभी को काम करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।स्टॉर्मर ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत बनाना चाहिए ताकि वो रूस के साथ मजबूती से बातचीत कर सके।स्टॉर्मर ने कहा, “हम यूक्रेन के समझौते की रक्षा करने और शांति की गारंटी देने के इच्छुक लोगों का गठबंधन विकसित करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

Read also-J&K News: जम्मू कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद

केअर स्टॉरमर, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन: मैंने पिछले हफ्ते अमेरिका के साथ अपने रिश्ते और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप से मिला। अमेरिका सुरक्षा के क्षेत्र में हमारा अनिवार्य साझेदार है। यही वजह है कि इस हफ्ते के अंत में मैं ब्रिटेन, यूक्रेन और पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने के लिए लंदन में यूरोपीय नेताओं की मेजबानी कर रहा हूं। चर्चाओं में हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि ब्रिटेन, फ्रांस और बाकी देश यूक्रेन के साथ लड़ाई रोकने की योजना पर काम करेंगे।

Read also-Sports News: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती ने झटके 5 विकेट, भारत को दिलाई शानदार जीत

फिर हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ योजना पर चर्चा करेंगे और इसे साथ मिलकर बढ़ाएंगे। बैठक का मकसद यूक्रेन को मजबूत करना और इसके लिए सहयोगियों को एकजुट करना था। हम सभी की भलाई के लिए न्यायसंगत और स्थायी शांति का समर्थन चाहते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *