गाजियाबाद में PM मोदी ने किया भव्य रोड शो, CM योगी भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में BJP के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में कमल लेकर शनिवार को विशाल और भव्य रोड किया है। इस दौरान PM मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे। BJP कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद की आम जनता भी PM के रोड शो को लेकर उत्साहित नजर आई।

गाजियाबाद में PM मोदी ने किया भव्य रोड शो

आपको बता दें, गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक PM मोदी ने BJP के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस रूट पर शहर के तमाम बड़े उद्योगपतियों के शोरूम हैं और तमाम कॉलोनियां हैं और काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है और ये शहर का मुख्य मार्ग है। PM मोदी के इस रोड शो में CM योगी समेत BJP के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और वहीं गाजियाबाद की जनता ने PM मोदी के शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारी जनसैलाब गाजियाबाद की सड़कों पर PM मोदी का अभिनंदन करता नजर आया। लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी BJP हर एक सीट पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Read Also: सहारनपुर रैली में PM मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

PM मोदी के रोड शो को लेकर गाजियाबाद शहर छाबनी में तब्दील नजर आया और ट्रैफिक रूट का भी डायवर्जन किया गया, वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनाती के साथ सुरक्षा के सख्त इंतजाम देखने को मिले। जानकारी के मुताबिक इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। भारी वाहनों की एंट्री भी शहर में एक बजे से बंद कर दी गई।

इस रोड शो के बाद PM मोदी ने कहा कि ” “आने वाले वर्षों में हम गाजियाबाद के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं। हमारा ध्यान इस बात पर होगा कि जीवन की गुणवत्ता में और सुधार कैसे किया जाए, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, परिवहन और अन्य सुविधाओं को कैसे बढ़ाया जाए। हम चाहते हैं कि गाजियाबाद के युवा विभिन्न क्षेत्रों में चमकें और भारत के विकास पथ को समृद्ध करें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *