UP: कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 34 लोग घायल

UP: Four people killed, 34 injured in collision between bus and truck in Kannauj

UP: उत्तर प्रदेश (UP) के कन्नौज में मंगलवार यानी आज 12 अप्रैल को एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इनायतपुर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस में 40 लोग सवार थे।

Read Also: Delhi: हनुमान जयंती पर कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

हादसा उस वक्त हुआ जब झपकी लगने की वजह से बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायल यात्रियों का इलाज तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Read Also: Mizoram: 10 साल बाद मिली ब्लिथ्स ट्रैगोपैन पक्षी प्रजाति

कन्नौज सीएमएस मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि सुबह एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। बस और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सप्रेसवे पर जिसमें करीब 34 घायल यहां पर आए हैं मेडिकल कॉलेज में और चार लोगों की मृत्यु हुई है, डेड लाए गए हैं यहां पर। बाकी सबका इलाज चल रहा है और अभी धीरे-धीरे देखते हैं जिनकी क्रिटिकल हालात है शायद उनको रेफर करना पड़े। बाकी का इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सी. पी. पाल ने बताया कि 38 पेशेंट हमारे वहां एडमिट हुए हैं, जिसमें चार लोग डेड हैं और बाकी का उपचार चल रहा है। दो पेशेंट हैं थोड़े से क्रिटिकल हैं, हो सकता है उनको हायर सेक्टर रेफर करना पड़े।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *