राम गोपाल यादव ने पीएम मोदी पर की ये टिप्पणी -जानें क्या कुछ कहा ?

Ram Gopal Yadav on BJP

Ram Gopal Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सोमवार को इटावा में कहा कि प्रधानमंत्री ( PM MODI) केवल वही मुद्दे उठाते हैं, जिनसे जनता का कोई मतलब नहीं हैं।पीएम मोदी ने रविवार को इटावा में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी की थी।प्रधानमंत्री ने रविवार को इटावा में कहा था कि मुसलमान समझ चुके हैं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (India Alliance) उन्हें मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से बीजेपी ( BJP) के विश्वदीप सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Read also-Weather: दिल्लीवासियों की ओर सूरज ने किया रुख, तपिश से लोगों का बुरा हाल

राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा उन्होंने ये नहीं कहा कि बेरोजगारी कैसे, उन्होंने ये भी नहीं कहा कि किस तरह से आरक्षण छीन लिया गया पिछड़ों-दलितों का? उन्होंने ये भी नहीं कहा कि वो संविधान (Constitution) बदलना नहीं चाहते। असली मुद्दों पर नहीं बोलते हैं। उन मुद्दों पर बोलते हैं, जिनसे कोई वास्ता जनता का नहीं।असल में अब ये 200 भी पहुंच नहीं पा रहे हैं, तो अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मनोबल जमीन में घुसता चला जा रहा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *