Kolkata: पश्चिम बंगाल में आग का तांडव, 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Kolkata

Kolkata: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को एक गोदाम में लगी आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में नजीराबाद स्थित गोदाम में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।उन्होंने कहा कि पुलिस और दमकलकर्मियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए।Kolkata: 

Read also- CM पिनाराई विजयन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए गणतंत्र दिवस पर एकता का किया आह्वान

बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह झुलसे होने की वजह से अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह से साफ होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संबंधित स्थल पर कोई और शव तो नहीं है या मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है।अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में छह लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी लेकिन बाकी लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।Kolkata: 

Read  also-  कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भव्य प्रदर्शन के कोरियोग्राफर संतोष नायर ने कहा- ‘वंदे मातरम् सबको एकजुट करता है’

घटनास्थल का दौरा करने वाले बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने इन दावों के बीच पत्रकारों से कहा कि घना धुआं छंटने के बाद ही यह पुष्टि की जा सकेगी कि कोई अंदर फंसा हुआ है या नहीं।उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता नगर निगम की टीम को दीवारों को तोड़ने और धुआं बाहर निकालने के लिए बुलाया गया है।Kolkata

’बिस्वास ने कहा कि जब दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी गोदाम में प्रवेश कर सकेंगे, तभी यह पुष्टि हो पाएगी कि अंदर कोई फंसा हुआ है या नहीं।अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और इसे दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से बुझाया गया।आग पर सुबह करीब 10 बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और इससे हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हुआ है।Kolkata:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *