पंचकूला इंडक्शन कार्यक्रम में शिरकत कर CM सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप-D कर्मचारियों को किया संबोधित

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन। पंचकूला की इस पावन धरती पर नवनियुक्त कर्मचारियों के बीच आकर बड़ा ही भाव विभोर हूं। हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में साकार हुए सपनों को देख रहा हूं। यह उत्सव केवल नौकरी मिलने का उत्सव ना रहे बल्कि जन सेवा का संकल्प लेने का उत्सव बने। सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3586 नौजवान साथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। उन सभी माता-पिता को भी प्रणाम जिन्होंने कठिन हालात के बावजूद हौसला टूटने नहीं दिया।

Read Also: CM योगी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सुनीं लोगों की शिकायतें

एक समय था जब योग्यता पीछे खड़ी रहती थी और पर्ची खर्ची, परिवारवाद व क्षेत्रवाद आगे चलते थे।हमने सत्ता संभालते ही स्पष्ट किया कि किसी भी नौजवान का भविष्य नेता की जेब में रखी पर्ची नहीं करेगी तय।उसका भविष्य उसकी मेहनत, उसकी योग्यता और उसकी प्रतिभा तय करेगी।हमारी यह व्यवस्था केवल भरती की प्रक्रिया नहीं, यह सामाजिक न्याय का एक जीवंत अभियान।आपको यह नौकरी ईमानदार व्यवस्था से मिली है इसलिए आपसे अपेक्षा की आप भी व्यवस्था को ईमानदार बनाए रखेंगे।

Read Also: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से उफान पर नदियां, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हमने पिछले डेढ़ वर्ष में 42 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी।पिछले साढ़े 11 साल के कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ कुल 1 लाख 83 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी।गत वर्ष जुलाई में ग्रुप सी का CET करवाया जिसके तहत दूसरे चरण में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। नीट- यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर व्यापक जांच करवाई गई।

लोक परीक्षा अधिनियम 2026 के माध्यम से संगठित परीक्षा अपराध करने वालों के लिए 10 वर्ष की कैद और कम से कम 10 करोड रुपए के जुर्माने जैसे कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं।पेपर लीक से जुड़े मामले के त्वरित निस्तारण और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का लिया निर्णय।हमारे लिए नौजवान वोट बैंक ना होकर विकसित भारत विकसित हरियाणा का भाग्य विधाता।आज से आप हरियाणा सरकार की कर्मचारी के साथ-साथ जन्म विश्वास के प्रहरी भी।सभी नव नियुक्त कर्मचारियों और परिवार जनों को हार्दिक बधाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *