बृजभूषण के बरी होने पर बिफरी विनेश फोगाट, बोली- पहलवान अपना संघर्ष जारी रखेंगे…’फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

Haryana:विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहलवान दिल्ली की अदालत द्वारा उन्हें बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया।


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने बीजेपी के पूर्व सांसद सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव तोमर को इस मामले में बरी किया।विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दिया है, और अपील जल्द से जल्द दायर की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’

Read Also: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के घटते समय को लेकर मायावती हुई चिंतित, सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर…

उन्होंने सरकार पर सिंह को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया और कहा कि कई लड़कियों को धमकाकर उनके नाम वापस लेने के लिए मजबूर किया।विनेश ने कहा, ‘‘हमें बहुत दुख है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं पाया। शुरू से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण को बचाने में लगी हुई है।’’

Read Also: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के घटते समय को लेकर मायावती हुई चिंतित, सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर…

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सड़कों पर उतरकर सत्तारूढ़ पार्टी के एक शक्तिशाली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बहुत साहस जुटाना पड़ा। बृजभूषण ने अपने प्रभाव और राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करते हुए कई लड़कियों को धमकाकर उनके नाम वापस लेने पर मजबूर किया। लेकिन कई महिला पहलवानों ने दृढ़ रवैया अपनाया और बृजभूषण के खिलाफ अदालत में लड़ाई जारी रखी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *