दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – बरतें सावधानी

(अजय पाल)Weather News Today:  दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इनदिनों शीतलहर का कहर जारी है । कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बता दें कि कड़ाके की ठंड से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले  कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे से राहत न मिलने की संभावना जतायी । रविवार को राजधानी दिल्ली का तापमान तीन डिग्री तक  दर्ज किया गया । फिलहाल लोगों को जल्द कोहरे व ठंड से जल्द  राहत नहीं मिलने वाली । वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर के और गंभीर होने की संभावना है.

 Read also -नागपुर के शख्स ने अपने घर के सामने राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई

पहाडो पर हो सकती बर्फबारी-  इन दिनों उत्तर भारत समेत पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक शीतलहर का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कल यानी 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है. जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16-17 जनवरी और उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना  व्यक्त की  है। .

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार –  कोहरे के कारण जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में इनदिनों ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. कोहरे के कारण  दिल्ली आने वाले 10 से अधिक  ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिसके कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पडा. कोहरे का असर  विमानों की उड़ान पर  देखा जा  रहा है. जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि यात्री यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क जरूर कर लें.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *