22 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र होगा

Stock market holiday – जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वजह से सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बजाय शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र होगा।महाराष्ट्र सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वजह से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सोमवार को देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और रीजनल रूरल बैंक (आरआरबी) आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.बाजार विशेषज्ञ शरद कोहली ने कहा, “सोमवार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शेयर बाजारों को बंद किया गया है। इसका उद्देश्य व्यापारियों, निवेशकों और शेयर बाजारों से जुड़े सभी लोगों को भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने और अगर वे मंदिर जाना जाहते हैं तो उन्हें जाने की इजाजत देना है।

22 तारीख के बजाय आज यानी शनिवार को बाजार असामान्य रूप से खुला रखा गया है। आज बाजार बाकी दिनों की तरह सुबह 9.15 से 3.30 बजे तक सामान्य रूप से काम करेगा। हालांकि निपटान अगले वर्किंग डे पर होगा। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) सोमवार शाम पांच बजे खोला जाएगा। विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहेगा।केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

Read also – शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, 2010 में सानिया मिर्जा से हुई थी दूसरी शादी

बाजार विशेषज्ञ शरद कोहली ने कहा कि सोमवार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शेयर बाजारों को बंद किया गया है। इसका उद्देश्य व्यापारियों, निवेशकों और शेयर बाजारों से जुड़े सभी लोगों को भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने और अगर वे मंदिर जाना जाहते हैं तो उन्हें जाने की इजाजत देना है। 22 तारीख के बजाय आज यानी शनिवार को बाजार असामान्य रूप से खुला रखा गया है।

आज बाजार बाकी दिनों की तरह सुबह 9.15 से 3.30 बजे तक सामान्य रूप से काम करेगा। हालांकि निपटान अगले वर्किंग डे पर होगा। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) सोमवार शाम पांच बजे खोला जाएगा। विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहेगा। इसलिए एक बहुत ही असामान्य कदम में शेयर बाजार आज शनिवार को खुला रखा गया है और सोमवार को बंद घोषित किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *