हॉस्टल का खाना खाकर बीमार हुए 200 छात्र, चल रहा है इलाज

200 students fell ill after eating hostel food, treatment is underway

Greater Noida – उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में शुक्रवार देर रात एक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्र बीमार पड़ गए. सभी छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.ये कहा जा रहा है कि सभी छात्र फूड पॉइजिंग के कारण बीमार पड़े हैं. आपको बता दे कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे थे. इस मामले की पुलिस जांच कर रही हैं.पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read also – India vs England – कुलदीप यादव को आउट कर 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन

पुलिस का कहना है कि

कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है, आठ मार्च की शाम छात्रों को ऐसा खाना परोसा गया था. जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सभी पीड़ित छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

Read also – दिल्ली में दूल्हा बनेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, लेडी डॉन से होगी शादी,जठेड़ी को मिली कस्टडी पैरोल

पीड़ित छात्रों ने बताया 

छात्र का कहना हैं कि हमने रात का खाना खाया और बाद में चक्कर आने लगा। मैं सो रहा था और जब मेरे दोस्तों ने मुझे जगाया तो मुझे उल्टी होने लगी पूरा शरीर कांपने लगा, हल्का-हल्का फीवर जैसा लगने लगा, बहुत तेज चक्कर आने लगे फिर उसके बाद वहीं अस्पताल में एडमिट हुए तुरंत-तुरंत और मेरे रूममेट थे दो वो लोग भी एडमिट हुए। कुछ यहां पर आए हैं और कुछ मारे हॉस्टल के पीछे हॉस्पिटल में है। लगभग 200-250 बच्चे थे.इलाज के बाद सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *