(प्रणय शर्मा): बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पिछले 8 सालों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। लेकिन उसके बाद भी यमुना आज भी मैंली है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज नजफगढ़ नाले और केशवपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया जहां पर प्लांट की चौकाने वाली तस्वीरें सामने आई।
यह तस्वीरें दिल्ली के केशवपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की है इस प्लांट को इसीलिए बनाया गया था कि नजफगढ़ के नाले का पानी यहां पर साफ हो सके और यमुना में जाते वक्त दूषित नहीं बल्कि साफ पानी गिर सके। लेकिन यह वॉटर सीवेज प्लांट ही बंद पड़ा है। आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष यहां पर जब पहुंचे तो उन्हें दीवार से कूदकर अंदर दाखिल होना पड़ा।
आदेश गुप्ता ने वहां कहा कि दिल्ली में आकर यमुना मैया मैली होने का मुख्य कारण ये नजफगढ़ नाला है। जिसको साफ करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार पिछले 8 सालों से घोषणा तो कर रही है। लेकिन इसपर काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा की केशवपुर सीवेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा है। जिससे लाखों लोगों की जिंदगी पर खतरा बना हुआ है।
Read also: हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य नहीं, उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए दिशा निर्देश
आदेश गुप्ता ने नजफगढ़ नाले को दिखाते हुए कहा कि ये दिल्ली का सबसे बड़ा नाला है और इसमें पूरी दिल्ली के बहुत सारी कॉलोनियों का सीवेज का पानी सीधा इस नाले के जरिए यमुना नदी में जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने विज्ञापनों में तो करोड़ो रुपये खर्च करती हैं। लेकिन एसटीपी प्लांट बनाने में 1 करोड़ रुपये भी नहीं खर्चा करते। उन्होंने कहा अगर दिल्ली सरकार ने दिल्ली में गंदा पानी यमुना नदी में ना जाए, इसको रोकने के लिए कोई उपाए किए हैं तो वो बताएं।
आने वाले निगम चुनाव में बीजेपी यमुना नदी का भी मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठाने जा रही है। यही वजह है के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने खुद नजफगढ़ के ड्रेन पर आकर यहां का मुआयना किया अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मुद्दे पर जनता बीजेपी का साथ कितना देती हुई नजर आते हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

