Charkhi Dadri: हत्या के मामले में 2 साल पहले जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या

Charkhi Dadri: Charkhi Dadri: A young man who came out of jail 2 years ago in a murder case was shot dead.

Charkhi Dadri: चरखी दादरी में गांव अचीना में दो साल पहले जेल से बाहर आए व्यक्ति की रक्षाबंधन के दिन खेत के अंदर बने कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी है । मृतक 43 वर्षीय बुधराम अपनी चाची की हत्या के मामले में दो साल पहले ही जेल से बाहर आया था और वह खेतों में बने मकान में रहता था। पुलिस जांच के दौरान उसके कान के पास गोली मारी गई है। मौके से पुलिस ने दो खोल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं मृतक के चचेरे भाई के बयान बौंद कलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also: एक बार फिर चर्चाओं में न्यू मैक्सिको का UFO क्रैश और एलियंस की मौजूदगी का विषय, क्यों छिपाई जा रही है ये जानकारी ? 

बता दें कि शिकायतकर्ता महेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह खेती करता है। उसका चचेरा भाई बुधराम भी उनके साथ ही रहता था, लेकिन पिछले 6 महीने से वो खेत में बने कमरे में रह रहा था। 2 साल पहले वह अपनी चाची लाली की हत्या मामले में सजा पूरी करके जेल से बाहर आया था। महेंद्र ने बताया है कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन उसकी बहन राखी बांधने आई थी। राखी बंधवाने के लिए उसने बुधवार को दो बार फोन किया, लेकिन बुधराम ने फोन नहीं उठाया। करीब सुबह सात बजे वह उसे बुलाने के लिए खेत में चला गया।

Read Also: ED गुरुवार को BRS नेता के. कविता की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी

इसके साथ ही आपको बता दें कि उसने कमरे के बाहर आवाज दी, लेकिन वह नहीं बोला। बाद में उसने कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद उसने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कारतूस व खोल बरामद किए। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *