चिरकुट नेता… यूपी में जवाब… अखिलेश यादव कांग्रेस से इतना क्यों नाराज, जानिए वजह

(प्रदीप कुमार) Assembly Election 2023: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान ने केंद्र में बीजेपी के खिलाफ बन रहे विपक्षी इंडिया गठजोड़ में दरार उभार दी है।समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव एमपी चुनाव में कांग्रेस से तवज्जो नहीं मिलने से नाराज हो गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न कराएं ।इससे पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इसी बयान पर भड़क गए। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने जो कहा उससे विवाद और बढ़ गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जब अखिलेश यादव को लेकर सवाल पूछा गया तो कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश।

Read also-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत धन की कोई कमी नहीं है – गिरिराज सिंह

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लग रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं करती है, तो भविष्य में भी यही होगा और उत्तर प्रदेश स्तर में भी गठबंधन नहीं होगा। यहां तक कि प्रेस के कैमरों से घिरे अखिलेश यादव नाराजगी में तो यहां तक कह गए कि यदि मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठजोड़ नहीं होगा तो हमारी पार्टी के नेता बैठकों में नहीं जाते। सपा प्रमुख ने सीधे तौर पर कांग्रेस के नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का गंभीर आरोप भी लगाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *