Farmers Movement: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, केंद्र सरकार हमारे आंदोलन पर ध्यान नहीं दे रही है

Farmers Movement: किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार 1 मार्च को कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान दोनों बॉर्डर पर शांति से बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बोल रहे हैं कि वे किसानों के पासपोर्ट और वीजा को रद्द कर देंगे।

केंद्र की नीयत और नीति दोनों में खोट-किसान नेता

सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वे तीन मार्च को खनौरी में हरियाणा सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा के बाद अपनी अगली रणनीति के बारे में बताएंगे। उनका कहना है कि जिस तरह से हम देख रहे हैं केंद्र की नीयत और नीति दोनों में खोट है। तो केंद्र का कोई ध्यान चल रहे आंदोलन के ऊपर नहीं है और हमने देखा केंद्र अपनी ओर से लगातार भड़काकर पैदा कर रही है। बिल्कुल किसान दोनों बॉर्डरों पर पूरे अमन और पीसफुल ढ़ग से बैठे हुए हैं।

अधिकारी दे रहे हैं धमकी

उधर से लगातार अधिकारियों के बयान आ रहे हैं आपका पास पोर्ट रद्द कर देंगे। आपका वीजा कैंसल कर देंगे। और इस तरह की बातें की जा रहीं हैं। इसी के और भी जिस तरह से अधिकारियों ने शहीद होने वाले किसान और नौजवान के बारे में जो बोला वो भी अनुचित था और इसी के साथ-साथ पंजाब सरकार है वो स्थिति को अभी तक स्पष्ट नहीं कर पा रही है। तो दूसरी बात जो कल महान देश के शहीद, शुभकरण सिंह जी बल्लू उनकी अंतिम अरदास है उनका श्रद्धांजलि समागम उनके गांव बल्लो जिला बठिंडा में हो रहा है।

किसानों से की अपिल

हम सभी उत्तर भारत के राज्य जैसे हिमाचल, यूपी, दिल्ली, हरियाणा राजस्थान और पूरा पंजाब सभी जो युवा हैं किसान हैं, मजदूर हैं, माताएं-बहनें हैं उन सभी को अपील करते हैं कल इस शहीदी समागम में अधिक से अधिक जिस तरह का व्हीकल लाना चाहते हैं यहां समागम में पहुंचें यहां लाखों की गिनती करके इस अपने शहीद हैं जो उनके एक अच्छे ढंग से विदाई देंगे और उस समागम में बड़े आने वाले आगे का ऐलान होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *