यहां हवा में उड़ते दिखे हिरण, लोगों को नहीं हुआ खुद की ही आंखों पर यकीन

 flying deer- सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजीबोगरीब होती हैं क्या कब देखने को मिल जाये कह नही जा सकता. इस दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं इस वीडियो को देख लोग हक्के- बक्के रह गये। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि में कुछ हिरण हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर हैरानी जताते हुए लोग इन्हें फ्लाइंग डीयर’ यानी हवा में उड़ने वाले हिरण बता रहे हैं।

आपको बता दे कि वीडियो में हवा में उड़ते दिखाई दे रहे ये हिरण असल में खुद से नही उड़ रहे थे बल्कि एक हेलिकॉप्टर से बंधी रस्सी से बांधे हुए थे।ये वीडियो अमेरिका के उटाह का बताया जा रहा हैं बताया जा रहा है कि बायोलॉजिस्ट ने इन जानवरों को जगंल की अलग -अलग जगह से पकड़कर इनमें जीपीएस कोलर्स लगाए हैं, ताकि ये अगर इस जगह को छोड़कर कहीं दूसरी जगह जाएं, जिससे उनका पैटर्न समझा जा सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को उटाह डिवीजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

Read also – क्रिसमस के मौके पर PM ने की ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात, बोले: आपके योगदान पर भारत को गर्व है

वीडियो में देखा जा सकता है कि, हवा में उड़ते हेलीकॉप्टर से एक रस्सी बंधी हुई है, जिसमें हिरण लटके हुए हैं. इस दौरान उनकी आंखों पर एक पट्टी बांधी गई हैं, ताकि वो डरे नहीं. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, कैसे थोड़ी दूर जाकर उन्हें जमीन पर उतार दिया जाता है. वीडियो में कुछ लोग हिरणों पर जीपीएस लगाते दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *