दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Delhi Election News:

Delhi Election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगभग 27 साल बाद शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं जैसे अमित शाह, जे. पी. नड्डा और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं का पार्टी मुख्य़ालय में स्वागत हुआ।थोड़ी देर में पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं, जहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Read also-दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की करारी हार, गृह मंत्री बोले- ये अहंकार और अराजकता की हार

कांग्रेस का नहीं खुला खाता-  निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी 70 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है या आगे चल रही है, जो 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। वहीं आम आदमी पार्टी 21 सीटों के साथ पीछे है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में 15 सालों तक शासन करने वाली कांग्रेस इस बार के चुनाव में भी अपना खाता न खोल सकी।

Read also-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के घर से बाहर निकले CM मान, चेहरे पर दिखी मायूसी

पार्टी नेताओं ने मनाया जश्न – दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर दूसरे राज्यों के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हुए।दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार हुई है। एएपी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।केजरीवाल को हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 4,089 वोटों के अंतर से हराया।भारतीय जनता पार्टी 1998 के बाद दिल्ली में सत्ता में लौटी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *