Milkipur Election: मिल्कीपुर उप-चुनाव में खिला कमल, BJP प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को मिली बड़ी जीत

Milkipur By Election Result:

Milkipur By Election Result: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार 5,459 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Read also-दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कांग्रेस ने किया समर्थन – पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उप-चुनाव कराया गया।एसपी ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उप-चुनाव में उतारा था जबकि बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ता पासवान को चुना था, दोनों पासी समुदाय से हैं।बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस इस सीट पर गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही थी।

Read also-दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की करारी हार, गृह मंत्री बोले- ये अहंकार और अराजकता की हार

अखिलेश यादव ने लगाया ये आरोप- उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य गुरुवार को लोकसभा में सफेद चादर लेकर पहुंचे, जिस पर ‘‘निर्वाचन आयोग’’ लिखा हुआ था।इसके अलावा, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में कहा कि निर्वाचन आयोग मर गया है और उसे सफेद चादर देनी चाहिए।उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर सबसे कनिष्ठ अधिकारी तक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को निशाना बनाया और धमकाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *