दुबई में न्यू ईयर पार्टी में स्पॉट हुए नोरा फतेही और आर्यन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा असली अफेयर की खबरों को लेकर दबाने की कोशिश चलती रहती है। वहीं कुछ लोगों के मुंह से कहते जरूर सुना होगा कि “इश्क और मुश्क कभी छिपाए नहीं छिपते हैं” वहीं पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच न्‍यू ईयर पार्टी में किस करते हुए सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं अब दूसरी तरफ नए साल में एक और जोड़ी के साथ होने की खबरे धमाल मचा रही है। ये खबर है बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस डांसर नोरा फतेही के बीच डेटिंग की खबरें आ रही है। दरअसल ये दोनों ने दुबई में नया साल मनाया है।  फिर क्या इस जोड़ी के बीच लव कनेक्शन बैठाने की कोशिश होने लगी।

दरअसल अफेयर की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर जमकर मजे ले रहें हैं। तो वहीं कई यूजर इस तरह के पोस्ट में खूब चुटकियां ले रहें हैं। वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दो तस्‍वीरें शेयर की हैं। जिसमें तस्‍वीरों में एक्ट्रेस नोरा फतेही और आर्यन खान अलग-अलग फोटो में नजर आ रहे हैं। फिर क्या एक यूजर ने यहीं से कनेक्‍शन बैठा लिया। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि कुछ दिन पहले ही सुना था कि एक्ट्रेस नोरा फतेही अचानक करण जौहर और उनके दोस्‍तों के काफी करीबी हो रही है। वहीं अब वो दुबई में न्‍यू ईयर पार्टी में आर्यन खान के साथ डिनर करते हुए दिखी है। वहीं अब कुछ लोग इस फोटो को देखकर काफी खुश है, तो वहीं कई लोगों ने सिर्फ तस्‍वीरों को देखकर बिना सिर पैर होने की बात कही।

Read also:- तुनिषा शर्मा के बर्थडे पर मां के छलके आंसू, कहा नहीं है फिर मै उसका जन्मदिन मनाऊंगी

अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ ये तो अब एक्ट्रेस नोरा फतेही और आर्यन खान ही जानते हैं लेकिन अब दोनो अफेयर की खबरों में तो आ गए है। वहीं अगर आर्यन खान की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। वहीं आर्यन खान ऑन कैमरा आने के बजाए कैमरे के पीछे अपने नए प्रोजेक्ट के लिए टाइपिंग करते और डायरेक्ट करते हुए नजर आएंगे। आर्यन खान की यह मूवी अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले ही बन रही है। खबरों से पता चला है किआर्यन खान की ये डायरेक्‍टोर‍ियल डेब्‍यू एक वेब सीरीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *