कर्नाटक में आज मंत्रिपरिषद का होगा विस्तार, 20 मंत्री लेंगे शपथ, जानिए संभावित चेहरे

Karnataka

Karnataka:कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के दो महीने बाद डी. के. शिवकुमार सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे और इस दौरान 20 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन में आयोजित होगा।

Read Also: Trump:’ ईरान पर नए हमले का आदेश न देने के फ़ैसले में खाड़ी देशों के नेताओं की राय का अहम रोल था’

कांग्रेस आलाकमान ने जिन 20 नामों पर स्वीकृति दी है उनमें पी.एम. नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगडागी, रुद्रप्पा लामानी, के.एस. बसवंतप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, बी.जेड. जहीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुट्टुरंगाशेट्टी, मंकाला वैद्य, अजय सिंह, एन. चालुवराय स्वामी, के एम शिवलिंगे गौड़ा, एच सी बालकृष्ण, गायत्री शांतिगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद काशप्पनावर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।Karnataka

Read Also: Political News: सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री शिवकुमार को पत्र भेजकर मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा इन 20 नामों को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है।कांग्रेस नेतृत्व ने जी.एस. पाटिल के नाम को कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष तथा ए.एस. पोन्नन्ना के नाम को उपाध्यक्ष के रूप में भी स्वीकृति दी है।Karnataka

पार्टी ने सलीम अहमद को राज्य विधान परिषद का नया सभापति तथा उमाश्री को उपसभापति नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है।शिवकुमार ने 28 मई को सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की स्वीकृत संख्या 34 है।Karnataka

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *