आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर हर गरीब परिवार को मिलेंगे प्रति माह पांच हजार रुपये- मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में आयोजित न्याय साधना सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उमड़े जनसमूह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर हर गरीब परिवार को प्रतिमाह पांच हजार रुपये की इंदिराम्मा यूनिवर्सल बेसिक इनकम गारंटी देने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आंध्र प्रदेश में हर गरीब परिवार को प्रतिमाह पांच हजार की इंदिराम्मा यूनिवर्सल बेसिक इनकम सहायता कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर यह गारंटी दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार आने पर परिवारों की महिला के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जाएगी। कांग्रेस की गारंटी मोदी की गारंटी जैसी नहीं है, कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती है, उसे पूरा करती है।

Read also- Pankaj Udhas Death: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

खरगे ने याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के वक्त कहा था कि काला धन वापस आएगा, सभी के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां मिलेंगी, किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं। कांग्रेस गरीब, किसान और छोटे व्यापारियों की मदद करती है। लेकिन मोदी केवल अमीर लोगों और पूंजीपतियों की मदद करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे एक तानाशाह की तरह देश पर शासन कर रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम एकजुट रहें और फासीवादी ताकतों को हराएं, तभी हमारा लोकतंत्र, संविधान और मौलिक अधिकार बचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर हमला करते हैं और उनकी आलोचना करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे राहुल गांधी और कांग्रेस से डरते हैं।

Read also- कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर बोला जोरदार हमला

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कांग्रेस पार्टी पर हमलावर रहते हैं। अगर कांग्रेस पार्टी देश में कमजोर है तो मोदी कांग्रेस के विधायकों और सांसदों पर हमला क्यों कर रहे हैं और खरीद क्यों रहे हैं। मोदी कांग्रेस के लोगों को सलाखों के पीछे क्यों डाल रहे हैं।
  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मैं 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहा हूँ। क्या पीएम मोदी अपने घर से राशन दे रहे हैं। खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा जैसा कानून कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी। मोदी जी हर जगह कहते हैं कि हमने सड़क बनाई, हमने पोर्ट-एयरपोर्ट बनाए। जब मोदी पैदा भी नहीं हुए थे, तब नेहरू जी ने देश में स्कूल, बांध और पीएसयू बना दिए थे।
भाजपा और आंध्र प्रदेश के दलों के बीच मिलीभगत को उजागर करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीडीपी प्रमुख बाबू (बी), वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन (जे) और पवन (पी) की मदद लेने का प्रयास कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में भाजपा का असली नाम यही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *