एक घंटे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम सर्विस ठप होने के बाद दोबारा हुई चालू

Service Down: दुनिया भर में मंगलवार को अचानक ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप हो गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम की सुविधाएं ठप होने से सभी यूजर्स परेशान और अचंभित हो गए हैं। अचानक ही मेटा सर्विस डाउन हो से हड़कंप सा मच गया। फिलहाल एक घंटे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विस ठप होने के बाद दोबारा से चालू हो गई हैं।

Facebook and Instagram Service Down

Read Also: EC: मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी तैयारियों को लेकर दी अहम जानकारी

आपको बता दें, फेसबुक और इंस्टाग्राम के सभी यूजर्स अचानक ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लॉग आउट हो गए हैं। लॉग-इन पासवर्ड डालने पर भी अभी कोई लॉग-इन नहीं कर पा रहा है। जिसके बाद यूजर्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

इसको लेकर Cyber Expert अनुज अग्रवाल ने बताया कि “ये एक DDoS अटैक है जिसमें बहुत सारी फेक आईडी होती हैं जिन्हें बोट्स कहते हैं जिन पर किसी भी एक साइट पर बार बार लॉगिन किया जाता है जिससे वो साइट्स हैक हो जाती हैं। इसलिए फेसबुक और इंस्टाग्राम इस वक्त खुद ही लॉग आउट हो रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *