Health: सेहत का खजाना है मूंगफली, जानें कैसे है हमारे लिए फायदेमंद ?

Health

Health: सर्दियों का मौसम आ चुका है इस मौसम में मूंगफली खाने का अपना अलग ही मजा है। कुछ लोगों के लिए रजाई में बैठकर अपना फेवरेट शो देखते हुए मूंगफली खाने का अलग ही मजा होता है। ये मूंगफली स्वाद के  साथ-साथ आपके स्वास्थ्य (Health) का भी ख्याल रखती है। इसमें मौजूद बायोटिन, नियासिन, फोलेट, मैंगनीज, विटामिन ई, थायमिन, मैग्नीशियम और फास्फोरस हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे आपको अनगिनत फायदे मिलेंगे।

Read Also: World AIDS Day: क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इस साल की खास थीम ?

कैसे हमारे लिए मूंगफली है फायदेमंद ?

हड्डियों के लिए फायदेमंद- मूंगफली ऊर्जा का एक अच्छा स्त्रोत है और आपके शरीर को भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज प्रदान करता है। इसमें मिलने वाले आयरन और कैल्शियम की मात्रा हमारे रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने और हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
स्किन की करता है देखभाल- मूंगफली हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मूंगफली में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन को अच्छा रखने में मदद करता है। मूंगफली को उबालने पर उसमें जेनिस्टीन की मात्रा चार गुना बढ़ जाती है और बायोकेनिन-ए नामक एंटीऑक्सीडेंट दोगुना हो जाता है। ये त्वचा में मुक्त कणों से होने वाले अधिकांश नुकसान को कम करते हैं। यह सोरायसिस और एक्जिमा को कम करने में मदद करता है।

Read Also: प्रदूषण के मामले में इस बार नवंबर ने तोड़ा पिछले 7 साल का रिकॉर्ड

पेट के लिए फायदेमंद– मूंगफली में पॉली-फेनोलिक जैसे ऑक्सीडेंट उच्च सांद्रता में मौजूद होते हैं। पी-कौमारिक एसिड में पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। इसलिए मूंगफली हमारे पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

दिल की बीमारियों का खतरा कम करती है- हर रोज मूंगफली का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसमें हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत होता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *